फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन महिलाओं के खाते से 90 हजार रुपये निकाले

तीन महिलाओं के खाते से 90 हजार रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
तीन महिलाओं के खाते से 90 हजार रुपये निकाले
3 महिलाओं के खातों से उड़ाए 90 हजार
विज्ञापन

मुरादनगर। पिछले एक सप्ताह में तीन महिलाओं के खातों से 90 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से गुहार लगाई है।
गंगा विहार निवासी नेहा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रबंधक बताकर कॉल की और कहा कि आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, वह आपको बताना है, नहीं तो आपका एटीएम कार्ड बंद हो जाएगा। नेहा ओटीपी बता दिया। करीब 10 मिनट बाद महिला के मोबाइल पर खाते से 30 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। दूसरी ओर, ब्रिजविहार निवासी आरती को भी तीन दिन पूर्व एक व्यक्ति ने कॉल की और खुद को बैंक की मुख्य शाखा का कर्मचारी बताया। उसने बताया कि आपको चिप वाला एटीएम कार्ड भेजा गया है। पुराने वाले एटीएम कार्ड की जानकारी चाहिये, तभी आपका नया कार्ड चालू होगा। महिला ने जानकारी दे दी। बुधवार को आरती के खाते से 40 हजार रुपये की शॉपिंग चेन्नई में कर ली गई। उधर, शंकर विहार निवासी मंजू देवी बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित एटीएम से रुपये निकाले गई थीं। काफी कोशिश के बाद भी रुपये नहीं निकले तो वहां खड़ी युवती ने मदद की। मंजू देवी ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो मोबाइल पर 20 हजार रुपये और निकाले जाने का मैसेज आया। तब अपना एटीएम कार्ड देखा तो बदला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed