फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुल्ताननगर के लोगों का टीपीनगर थाने में हंगामा

मुल्ताननगर के लोगों का टीपीनगर थाने में हंगामा

Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
मुल्ताननगर के लोगों का टीपीनगर थाने में हंगामा
मुल्ताननगर के लोगों का टीपीनगर थाने में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। मुल्ताननगर वार्ड-15 के लोगों ने पार्षद कुलदीप सेन के नेतृत्व ने रविवार को चल रहे अवैध कृत्यों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए टीपीनगर थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब मौके पर मौजूद रहे एसएसआई ने भीड़ का नेतृत्व कर रहे पार्षद कुलदीप सेन से बहस हो गई। गुस्सायी भीड़ थाने में धरना देकर बैठ गई। आनन-फानन में इंस्पेक्टर थाने पहुंचे और स्थिति को संभाला। बाद में पार्षद ज्ञापन देकर लौट गए।
मुल्ताननगर वार्ड-15 के पार्षद कुलदीप सेन के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग रविवार को टीपीनगर थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इसी बीच वहां आए सएसआई कैलाश चंद शर्मा से पार्षद की बहस हो गई। मामला इस कदर बढ़ा कि एसएसआई ने पार्षद से बात करने और उनका ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद भीड़ वहीं धरना देकर बैठ गई। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर डालचंद थाने मौके पर पहुंचे और पार्षद से बात की। कुलदीप का आरोप था कि क्षेत्र में नशे का धंधा फलफूल रहा है, जिसकी गिरफ्त में युवा पीढ़ी आने लगी है। अवैध शराब, गांजा, अफीम, चरस के अलावा सट्टा और जुए का कारोबार भी पनप चुका है। इस बारे में जब उन्होंने एसएसआई से कार्रवाई के लिए कहा तो वह उल्टा उन्हें ही डराने लगे। इस दौरान इंस्पेक्टर से भी पार्षद की जमकर नोकझोंक हुई। पार्षद कुलदीप सेन ने कहा कि अगर अब भी उनकी बात को नजर अंदाज किया जाता है तो सोमवार को वह लोगों को लेकर डीएम और एसएसपी के दरबार में पहुंचेंगे। हंगामा बढ़ता देख इंस्पेक्टर बैकफुट पर आए और पार्षद से ज्ञापन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शाम को पुलिस ने कई घरों पर दबिश भी दी। मगर घर के दरवाजे न खुलने के बाद पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

- कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस नहीं चेती। एसएसपी भी थाने को आदेश दे चुके हैं। मगर पुलिस शांत बैठी है। एसएसआई ने जिस तरह का व्यवहार किया। उसके बाद थाना पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती है। - कुलदीप सेन, पार्षद, मुल्ताननगर
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएसआई पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। पुलिस लगातार उस क्षेत्र में काम करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही इन कार्यों में लिप्त लोगों को दबोच कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। - डालचंद, इंस्पेक्टर टीपीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed