{"_id":"5b6def754f1c1bac7d8b77f9","slug":"191533931381-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कस्बे के आजाद नगर में शुक्रवार देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। यहां पथराव के बाद लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार चल गए। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं, दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मोहल्ले में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
मोहल्ला आजाद नगर निवासी गुलफाम पुत्र निजामुद्दीन एवं सलीम पुत्र सगीर पड़ोसी हैं। इनके बच्चों में मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। इसकी शिकायत बच्चों ने अपने-अपने परिजनों से की। इस पर गुलफाम के घर पर पड़ोसी सगीर के परिजनों ने अपने दो मंजिला घर पर चढ़कर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्ष लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। इन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें गुलफाम पक्ष से गुलफाम, अफसरी पत्नी रियाजुद्दीन तथा सलीम पक्ष से सलीम, सगीर, राजू एवं आमिर घायल हो गए। संघर्ष होने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं इसकी जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार चले, पथराव
विवाद में एक महिला समेत छह लोग घायल