फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पानी के लिए लाई बोतल में भरी थी शराब

पानी के लिए लाई बोतल में भरी थी शराब

Mon, 23 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए लाई बोतल में भरी थी शराब
पानी के लिए लाई बोतल में भरी थी शराब: प्रधानाचार्य
विज्ञापन

मेरठ। एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शराब पीकर आई सात छात्राओं को अगले साल इस विद्यालय में एडमिशन नहीं मिलेगा। प्रधानाचार्य ने साफ कह दिया है कि इन छात्राओं का सिर्फ यही साल पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राएं पानी के लिए लाने वाली बोतल में शराब भरकर लाई थी।
इसकी शिकायत जब शिक्षिका से की गई तो उन्होंने छात्राओं का मुंह सूंघा तो उन्हें शराब की बदबू आई। पहले दो छात्राएं पकड़ में आईं, इसके बाद उन्होंने बाकी की पांच छात्राओं के नाम बताए। प्रधानाचार्य का कहना है कि पानी के लिए छात्राएं बोतल लाती हैं, उसमें वह पानी केअलावा और भी कुछ लेकर आ रही है, यह पता करना बड़ा मुश्किल है। यही वजह रही कि पता नहीं चल सका बोतल में शराब थी। छात्राओं ने भी स्वीकार किया है कि उन्होंने शराब पी थी। छात्राएं जागृति विहार और शास्त्रीनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं और वह 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ती हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने कॉलेज की कैंटीन के बाहर भी लंच टाइम में शराब का सेवन किया था। सूत्रों का कहना है कि तभी विद्यालय से ही इसकी शिकायत शिक्षिका से की गई थी। हालांकि आपसी मतभेद न बढ़े, इसलिए कहा यह गया कि कोई बाहरी व्यक्ति आया जिसने यह सूचना विद्यालय में दी। बता दें कि शुक्रवार को एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में दो छात्राओं पर शराब का सेवन कर स्कूल में उपस्थित होने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल में नहीं हुई शराब पीने की पुष्टि
सूचना पर विद्यालय पहुंचे तीन छात्राओं के परिजन तुरंत उन्हें मेडिकल कराने के लिए लेकर गए। उनका कहना है कि उनकी बेटियों के मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। उनके पास मेडिकल की रिपोर्ट भी है। हालांकि छात्राओं के भविष्य को देखते हुए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन का ज्यादा विरोध नहीं किया।

पुलिस ने मनचलों को पकड़ा तो विद्यालय से बाहर आई बात
मामला छात्राओं से जुड़ा होने के कारण विद्यालय प्रबंधन इसे दबाने की कोशिश कर रहा था, मगर शुक्रवार को स्कूल के बाहर घूम रहे मनचलों को पुलिस ने पकड़ा और इसकी सूचना विद्यालय प्रधानाचार्य को भी दी। पुलिस को स्कूल में जाता देखा गया इसके बाद यह बात बाहर आ गई कि छात्राएं शराब पीकर स्कूल में आई थी।


तरह-तरह की चर्चाएं, दोस्त ने दी थी शराब
इस मामले में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। कुछ का कहना है कि एक छात्रा के दोस्त ने उन्हें शराब दी थी। वह शराब की दुकान पर नौकरी करता है। यह भी चर्चा है कि पुलिस ने जिन मनचलों को विद्यालय के बाहर से पकड़ा था, उनमें छात्रा का दोस्त भी था। हालांकि प्रधानाचार्य ने इन बातों से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed