{"_id":"5b281dde4f1c1bb0318b7858","slug":"191529355742-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। विवाहिता की हत्या कर शव लेकर फरार होने वाले आरोपी पति ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
बागपत के खिंदौड़ा निवासी रामनिवास ने टीपी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टीपी नगर में उनकी बेटी अनु के ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। साथ ही सुबूत मिटाने के लिए पति और ससुराल वाले शव लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी पति विक्की उर्फ विकास सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और सुबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद सरधना के जंगल में अनु के शव के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस ने बरामद हड्डियों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजने की बात कही थी।
इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ रिश्तेदारों पर दबाव बनाया हुआ था, इसी के चलते आरोपी हत्यारोपी पति विकास उर्फ विक्की ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
खास बातें:
टीपी नगर में विवाहिता की हत्या का शव लेकर फरार होने का मामला