फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ठगने वाली ‘दुल्हन’ समेत नौ आरोपी जेल भेजे

ठगने वाली ‘दुल्हन’ समेत नौ आरोपी जेल भेजे

Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ठगने वाली ‘दुल्हन’ समेत नौ आरोपी जेल भेजे
मेरठ। शादी कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाली ‘दुल्हन’ समेत नौ आरोपियों को शुक्रवार को लालकुर्ती पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों को छुड़वाने के लिए सिफारिशें भी लगीं। लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं छोड़ा। साइबर सेल ने इस फर्जी कंपनी का रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें खामियां ही खामियां मिली। अब पुलिस आरोपियों के बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा में शुक्रवार को साइबर सेल और लालकुर्ती पुलिस ने शादी कराने के नाम पर फर्जी कंपनी चलने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल के बेटे यशपाल सिंह व आठ लड़कियों को पकड़ा था। खुलासा हुआ था कि एक लड़की को दुल्हन बनाकर इस कंपनी ने करीब दो हजार लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती बिरेंद्र यादव का कहना है कि इस कंपनी के तार हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्य तक जुड़े हैं। जांच पड़ताल के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

ये आरोपी गए जेल
पुलिस के मुताबिक यशपाल सिंह निवासी 9 सोकोटली अल्मोड़ा उत्तराखंड, भारती निवासी रोहटा, दीप्ति निवासी बड़ौत बागपत, कोमल निवासी सदर, विजय लक्ष्मी निवासी जिला बस्ती, वर्षा निवासी नौचंदी, रेनू निवासी शिवाजी रोड मेरठ, गीता निवासी मेडिकल और सोनेश कुमारी निवासी कंकरखेड़ा को जेल भेजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कंपनी निकलीं फर्जी
साइबर सेल प्रभारी पीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो कंपनियों संस्कार दीप मेट्रोमोनियल और शादी डॉट इन की जांच की। दोनों ही कंपनी फर्जी निकलीं। दोनों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। पकड़े गए आरोपी एक कंपनी को सही बता रहे थे, जिसकी आड़ में यह धंधा चलाना बताया था। लेकिन जांच की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि सब कुछ फर्जी है।

पकड़े जाते, फिर खुलती कंपनी
पुलिस ने बताया कि आठ माह पहले साइबर सेल ने स्टार प्लाजा में छापा मारकर इस जगह से लोन के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी पकड़ी थी। आरोपी जेल भी भेजे थे। उसी ऑफिस में अब मैरिज ब्यूरो का ऑफिस खुल गया। यह भी पुलिस की सेटिंग से चल रहा था। छह महीने से पुलिस ने एक बार भी जाकर नहीं देखा कि आखिर कैसा धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed