{"_id":"5aa04ea44f1c1bd9388b53cd","slug":"191520455332-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने बड़े को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटे भाई ने बड़े को चाकू मारा
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिझानी में भाई ने भाई को चाकू मारा
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिझानी गांव में विवाद के चलते छोटे भाई ने बडे़ भाई को चाकू मार दिया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली कि रिझानी गांव में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट और कमर पर चाकू लगे थे। पुलिस ने बताया कि घायल के साथ अस्पताल पहुंचे परिवार के कुछ लोगों ने छोटे भाई पर ही आरोप लगाया था। दोनों भाइयों में परिवार के ही किसी मसले को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब बड़ा भाई छोटे भाई को डॉक्टर के यहां दवा दिलाने गया था। एसएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों ने तहरीर देने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक तहरीर नहीं आई। तहरीर के बाद ही सही घटना का पता चलेगा। फोन पर परिजनों से बात की गई लेकिन उन्होंने इलाज में लगे होने की बात कही।
विज्ञापन
खास बातें:
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस को तहरीर का इंतजार