{"_id":"5a3ebb474f1c1b8e698c3852","slug":"191514060615-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ का ऑडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ का ऑडियो वायरल
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एसओ परीक्षितगढ़ रामचंद्र सिंह ने अपने सर्किल के सीओ पर सवाल उठाए हैं। जानलेवा हमले के मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के पीछे एसओ ने सीओ की भूमिका संदिग्ध बताई। एसओ का ऑडियो वायरल हुई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। एसएसपी ने एसओ पर जांच बैठा दी है।
परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के खजूरी गांव में एक माह पूर्व दो पक्षों में मारपीट के बाद गोलियां चली थीं। दोनों तरफ से जानलेवा हमले के मुकदमे दर्ज हैं। दो दिन पूर्व परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस एक पक्ष के दो लोगों को उठाकर थाने ले आई। शुक्रवार को राकेश त्यागी नाम के एक युवक ने एसओ परीक्षितगढ़ को फोन किया। युवक ने आरोपियों को जेल भेजकर अन्य आरोपियों को पकड़ने की बात कही। साथ ही कहा इस मामले में पुलिस पर रिश्वत लेने के भी आरोप लग रहे है। इस पर एसओ बोले कि मामले की जांच में हमारे सीओ सदर देहात की भूमिका संदिग्ध है। शनिवार को एसओ और राकेश के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि एसओ ने सीओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। एसपी देहात को जांच सौंपी। जांच के बाद एसओ पर कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
एसओ परीक्षितगढ़ की ऑडियो हुई वायरल, बैठी जांच