{"_id":"5a2c4bf44f1c1bf4688c0441","slug":"191512852468-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिनी ट्रक में ले जाई जा रही गाय को पकड़कर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मिनी ट्रक चालक समेत दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं गाय को गोशाला भिजवा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार सुबह बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर कार्यकर्ताओं के साथ रोहटा रोड पहुंचे और वहां से गुजर रहे मिनी ट्रक को पकड़ा लिया। उसमें एक गाय और बछड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मिनी ट्रक को थाने गई। पुलिस के अनुसार भोला निवासी टोनी ने अपनी गाय दो दिन पूर्व दो पहिया रोड निवासी अभिषेक को धर्मशाला में दान की थी। 11 सौ रुपये भी दिए थे। जिसे चालक राजेंद्र निवासी घाट लेकर जा रहा था। वहीं पुलिस ने चालक राजेंद्र और टोनी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपनी तरफ से केस दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि गाय को गोशाला भिजवा दिया गया है।
पहले पकड़वाया फिर छुड़वाने में जुटे
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाय ले जा रहे चालक राजेंद्र को पकड़वा दिया। बाद में पूछताछ करने पर उससे जान पहचान निकल आई। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उनकी पैरवी करने में लग गए। पुलिस से कई बार आरोपियों को छोड़ने के लिए सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। वहीं एक भाजपा नेता के पीए का भी फोन पुलिस के पास आया।
विज्ञापन
खास बात
मिनी ट्रक में ले जाया जा रहा था, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा