फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टंकी

टंकी

Fri, 15 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
टंकी
मेरठ। डेढ़ साल पहले बेटे की हत्या हुई। लेकिन एक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। अफसरों के यहां से भी न्याय न मिलने पर दुखियारी मां ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की कोशिश की। इसे लेकर करीब दो घंटे हंगामा चला। पुलिस ने किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

डेढ़ साल पूर्व परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में सचिन पुत्र कंवर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सचिन एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र था। पुलिस ने इस घटना में तीन युवकों को जेल भेजा। लेकिन मनोज नाम के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उसकी गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने पूर्व में डीआईजी और एसएसपी ऑफिस पर भी कई बार हंगामा किया था। उसकी मां सुरेश देवी ने आत्मदाह की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सुरेश देवी शताब्दी नगर के सेक्टर चार स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। उसने जोर जोर से चिल्लाकर पुलिस पर अपने बेटे के हत्यारोपी को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि डेढ़ साल बाद भी पुलिस मनोज को गिरफ्तार नही कर सकी। अफसरों के यहां गुहार लगाकर वह थक चुकी है, अब जान देने के सिवा उस पर कोई चारा नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच परतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की । दो घंटे चले हंगामे के बाद किसी तरह उसे पुलिस ने टंकी से नीचे उतारा। सुरेश देवी ने पुलिस को चेताया कि यदि आरोपी नहीं पकड़ा गया तो वह थाने के सामने आत्मदाह करेगी।

चार्जशीट कोर्ट भेजी
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि विवेचना में मनोज नाम के व्यक्ति के बारे में कुछ पता नहीं लगा। वह कौन है, कहां रहता है उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। बाकी सभी आरोपियों का चालान किया जा चुका है। केस की चार्जशीट कोर्ट भेज दी है। अब मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed