फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचलों

मनचलों

Mon, 11 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
मनचलों
मेरठ। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को लेकर एसएसपी ने रविवार को थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी। छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर जमकर फटकार लगाई, वहीं एक माह में मनचलों के खिलाफ की गई कार्रवाई के साथ एंटी रोमियो स्क्वाएड की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक में एसएसपी मंजिल सैनी ने एंटी रोमियो स्क्वाएड के कामों की समीक्षा करते हुए कड़ी फटकार लगाई। स्कूल-कॉलेजों, मंदिर बाजारों में छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी मामले में छेड़छाड़ के आरोपी जेल नहीं गए तो थाना प्रभारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस का प्रथम कर्तव्य है।
विज्ञापन

आगामी त्यौहारों और शोभायात्राओं को देखते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। सभी सीओ और थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में माफियाओं को चिह्नित कर सीधे कार्रवाई कर रिपोर्ट तैयार करें। पांच साल से जेल से रिहा होने वाले अपराधियों का रिकॉर्ड थाने के रजिस्टर में हो, नहीं तो मुंशी सीधे सस्पेंड होंगे। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को तत्काल समाधान किया जाए। सीसीटीएनएस के माध्यम से आने वाली जांच रिपोर्ट को अपलोड कर करते हुए थानों के मालखानों में रखे माल का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि यूपी 100 की सूचना के बाद सीओ और थाना प्रभारी अपनी जिम्मेदारी तय करें। इस दौरान एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, सभी सीओ और थाना प्रभारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीट नहीं खोलने पर चेतावनी
हिस्ट्रीशीट खोलने में शून्य पाए जाने पर एसएसपी ने एएसपी कैंट अंकित मित्तल, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सदर देहात, एसओ कोतवाली, देहली गेट, लिसाड़ी गेट, सदर बाजार, लालकुर्ती, रेलवे रोड, सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल, दौराला, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, सरधना को कड़ी चेतावनी दी है।
जेल में होने चाहिए इनामी:
एसएसपी ने जेल से भागे संजीव, पुलिस कस्टडी से फरार तांत्रिक नजाकत और कुख्यात मोनू अच्छरौंडा की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के साथ लूट, हत्या, डकैती और चोरी की घटनाओं को लेकर रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

अवैध आरा मशीन बंद होंगी:
अपराध मीटिंग में पहली बार डीएफओ अदिति शर्मा भी मौजूद रहीं। डीएफओ ने बताया कि शहर और देहात में अधिकांश आरामशीन अवैध तरीके से चल रही है। एसएसपी ने सभी सीओ को निर्देश दिए कि आरामशीन चिह्नित कर लें। जिस दिन फोर्स मांगी जाएगी, उस दिन एक घंटे में अवैध आरामशीन को बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed