{"_id":"59b45c574f1c1beb7f8b5848","slug":"191504992343-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस चालान काटती रही, शहर जाम से जूझता रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस चालान काटती रही, शहर जाम से जूझता रहा
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ट्रैफिक और थाना पुलिस शनिवार को चालान काटने में व्यस्त रही और शहर जाम से जूझता रहा। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर शनिवार रात 11 बजे तक चले चेकिंग अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने 660 और सिविल पुलिस ने चार सौ से ज्यादा वाहनों के चालान काटे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग, वाहनों के शीशों पर कलर फिल्म लगाने वालों और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई। ट्रैफिक पुलिस ने 53 हजार रुपये से ज्यादा शमन शुल्क वसूला।
उधर, ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान के दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डा चौराहा पर सड़क की दूसरी साइड में पुलिया निर्माण का काम शुरू होने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड पर बेगमपुल से लेकर भैसाली बस अड्डे, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर भी जाम लगा रहा। घंटाघर, खैरनगर बाजार और इंदिरा चौक पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे।