फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिपाही ने की जेई से अभद्रता, हंगामा

सिपाही ने की जेई से अभद्रता, हंगामा

Mon, 03 Jul 2017 07:03 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
सिपाही ने की जेई से अभद्रता, हंगामा
कंकरखेड़ा। एक माह बाद भी बिजली का नया कनेक्शन न लगने पर सोमवार को एक सिपाही जेई से उलझ गया। पुलिस के अनुसार मोहल्ला हरिनगर निवासी टीलू पंवार शहर के एक थाने में सिपाही पद पर तैनात है। एक माह पूर्व उसने बिजली कनेक्शन के लिए सरधना रोड स्थित बिजलीघर पर आवेदन किया था। कागजी कार्रवाई पूरी होने के साथ ही सभी शुल्क जमा हो चुके हैं। लेकिन काफी चक्कर काटने के बाद भी अभी तक मीटर नहीं लगा। सोमवार को सिपाही अपनी पत्नी के साथ बिजलीघर पहुंचा और मीटर न लगने पर जेई अजित कुमार से भिड़ गया। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई और दोनों को थाने ले गई। जेई ने सिपाही के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अभद्रता करने के आरोप में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed