फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   106 वेबसाइट पर हो रही वन्य जीवों के अंगों की ई ट्रेडिंग

106 वेबसाइट पर हो रही वन्य जीवों के अंगों की ई ट्रेडिंग

Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
106 वेबसाइट पर हो रही वन्य जीवों के अंगों की ई ट्रेडिंग
106 वेबसाइट पर हो रही वन्य जीवों के अंगों की ई ट्रेडिंग
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने वेबसाइट्स को जारी किए नोटिस
कई बड़ी कंपनियों की वेबसाइट भी शामिल, कसा जाएगा इन पर शिकंजा
मेरठ। वन्य जीवों के अंगों की ई ट्रेडिंग 106 वेबसाइट के जरिए हो रही है। कंपनियों ने ऑनलाइन अंगों की सप्लाई की है। सप्लाई चेन शुरू कहां से होती है, यह जांच का विषय है। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम इंटरपोल की मदद से इस पर काम कर रही है। दुनिया के बहुत से देशों में ग्राहक हैं। कई प्रमुख कंपनियों की वेबसाइट भी इस काम को कर रही हैं। अभी तो ब्यूरो की ओर से वेबसाइट्स को नोटिस जारी किया है। इन पर शिकंजा कसने की योजना है। इंटरनेट की दुनिया में वन्य जीवों के अंगों की बड़ी डिमांड है। सर्च इंजन पर खरीददार वन्य जीव और उनके अंगों के बारे काफी खोजबीन कर रहे हैं।
मुख्य वन संरक्षक मेरठ जोन मुकेश कुमार ने ऐसी 106 वेबसाइट की सूची उपलब्ध कराई, जिनको वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की ओर से दुर्लभ जानवर और उनके अंगों को बेचा गया। कई प्रमुख कंपनियां इस तरह की ई ट्रेडिंग में शामिल हैं। इससे पता चलता है कि वन्य जीवों से जुड़ी ई ट्रेडिंग कितनी बड़े स्तर पर हो रही है। देश और विदेश में सप्लाई हो रही है। दुनिया के किसी भी कोने से ई ट्रेडिंग की जा सकती है। अभी इन वेबसाइट को सिर्फ नोटिस जारी किया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी है। ई ट्रेडिंग पर नजर रखी जा रही है। वन्य जीवों के अंग नाम बदलकर और कोड वर्ड से बेचे जा रहे हैं। जंगली जीव से लेकर समुद्री जीव तक की खूब डिमांड है। डीसीसीबी ऑनलाइन ट्रेड करने वाली कंपनियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

55 भाषा में वेबसाइट पर जानकारी
आचार्य कालकी कृष्णन ने जो वेबसाइट बनाई है, वह 55 भाषाओं में डील करती है। 50 विदेशी भाषा में डील किया जाता है। इनमें आयरिश, जर्मन, जापानी, कोरियाई, चीनी, अरबी, थाई, इतालवी, नेपाली, पुर्तगाली आदि शामिल हैं। वेबसाइट पर जिस भाषा में चाहो डील करो। विदेशी ग्राहकों की सुविधा के हिसाब से विदेशी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी माल विदेशी कनेक्शन
वाइल्डलाइफ के मामलों में देशी माल विदेशी कनेक्शन सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों डायरक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने मेरठ के सिविल लाइन में छापा मारकर रिटायर कर्नल देवेश कुमार विश्नोई के बेटे शूटर प्रशांत विश्नोई के खेल का खुलासा किया था। वन्य जीवों का मांस और अवैध हथियार बरामद किए थे। प्रशांत स्लोवेनिया से हथियार लाता था। प्रशांत उक्त ज्योतिष के भी टच में था। वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में विदेशी कनेक्शन सामने आ रहे हैं। बाहर सप्लाई किए जा रहे हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग होने का मतलब यह काम धड़ल्ले से चल रहा है। कितने गिरोह या लोग इस काम में लगे हैं, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed