{"_id":"594990f44f1c1b631d8b4726","slug":"191497993460-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में घुसी दवा व्यापारी की कार, पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ में घुसी दवा व्यापारी की कार, पत्नी की मौत
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर पीएसी वाहिनी के पास मंगलवार रात दवा व्यापारी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। इस दौरान कार चला रहे व्यापारी और परिवार के तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई।
सोमदत्त विहार, मेडिकल निवासी जितेंद्र रस्तोगी पुत्र ज्ञानेंद्र रस्तोगी खैरनगर में दवा व्यापारी हैं। उनकी पत्नी शालिनी (42) शास्त्रीनगर स्थित बीडीएस स्कूल की उप प्रधानाचार्य थीं। रात करीब आठ बजे जितेंद्र, शालिनी, मां अंजलि और बेटी नमामि के साथ स्विफ्ट कार से दिल्ली से शादी समारोह से लौट रहे थे। बिजली बंबा बाईपास पर 44 वी वाहिनी पीएसी के पास अचानक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे यूकेलिप्टिस के पेड़ में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी और बिजली बंबा चौकी के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शालिनी की मौत हो गई। महिला की मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। अन्य परिजन और रिश्तेदार भी मौत की सूचना पर आनंद अस्पताल में पहुंच गए। इंस्पेक्टर खरखौदा संदीप कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मातम में बदलीं खुशियां
दवा व्यापारी जितेंद्र शादी समारोह से हंसी-खुशी लौट रहे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि घर पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो जाएगा। शालिनी की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
- बिजली बंबा बाईपास पर 44 वी वाहिनी पीएसी के पास हुई घटना
- कार चला रहे दवा व्यापारी पति, उनकी मां और बेटी घायल हुए