फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकानदार का ध्यान बंटा और उड़ा दिया सामान

दुकानदार का ध्यान बंटा और उड़ा दिया सामान

Sun, 18 Jun 2017 08:31 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार का ध्यान बंटा और उड़ा दिया सामान
महिला को घेरकर कर देती हैं पर्स गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
शहर में सक्रिय चोरों का गैंग अब थानों के सामने भी वारदात करने लगा है। रविवार को चोर महिलाओं के एक गैंग ने देहली गेट थाने के सामने से महिला का पर्स चोरी कर लिया। पब्लिक की मदद से पुलिस ने चार महिलाओं को दबोच लिया।
देहली गेट थाने के सामने सड़क पर रविवार को बाजार लगता है। पुलिस के अनुसार रजबन बाजार निवासी नरगिस दोपहर में बाजार में खरीददारी करने आई थी। चार महिलाएं उसके आसपास खड़ी हो र्गइं और एक ने उसका पर्स चोरी कर लिया। यह देख महिला ने शोर मचा दिया। इस पर पब्लिक ने उस महिला को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस की मदद से उसकी तीन अन्य साथी महिलाओं को भी पकड़ लिया। इंस्पेक्टर देहली गेट मिथलेश उपाध्याय के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं लिसाड़ी गेट निवासी रेशमा, नाजमीन, सन्नो और खरखौदा निवासी नसरीन हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिलाएं बाजारों या भीड़ भाड़ वाले इलाके में किसी एक महिला के आगे पीछे खड़ी होकर उसे घेर लेती हैं। इसके बाद महिला का पर्स, मोबाइल या बैग आदि सामान चोरी कर लेती हैं। इसी तरह दुकानों से भी माल चोरी करती हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार पीड़ित महिला की तहरीर पर उक्त महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
देहलीगेट थाने के सामने से पकड़ा महिला चोरों का गैंग, खरीददारी कर रही महिला का पर्स उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed