फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   औरंगानगर में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौंत-दहेज हत्या का आरोप

औरंगानगर में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौंत-दहेज हत्या का आरोप

Fri, 19 Apr 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
औरंगानगर में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थति में हुई मौंत-दहेज हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

- सरक्षा क्षेत्र के औरंगानगर रार्धना की घटना
सरधना। औरंगानगर रार्धना में बृहस्पतिवार को सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या को लेकर तहरीर दी है।

थाना मुंडाली क्षेत्र के नंगलामल निवासी ओमबीर पुत्र हरवीर की 25 वर्षीय प्रियंका की शादी एक वर्ष पूर्व सरधना थानाक्षेत्र के गांव औरंगानगर रार्धना निवासी युवक से हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके वाले पहुंच गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ससुराल पक्ष के मुताबिक प्रियंका की बीमारी से मौत हुई है। जबकि मयका पक्ष दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाया। प्रियंका के पिता ओमबीर ने पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पिता का आरोप हे कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये व बाइक मांग कर रहे थे। एसओ धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी, मौत का खुलवाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed