फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धर्म छिपाकर चार वर्ष तक लूटता रहा अस्मत, अब करा रहा है जबरन धर्म परिर्वतन

धर्म छिपाकर चार वर्ष तक लूटता रहा अस्मत, अब करा रहा है जबरन धर्म परिर्वतन

Sun, 07 Apr 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
धर्म छिपाकर चार वर्ष तक लूटता रहा अस्मत, अब करा रहा है जबरन धर्म परिर्वतन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। दूसरे संप्रदाय का एक युवक धर्म छिपाकर एवं नाम बदलकर तलाकशुदा महिला की अस्मत लूटता रहा। महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। आरोप है कि युवक उसकी बेटी एवं उसे बंधक बनाकर धर्म परिर्वतन कराने का दबाव बनाने लगा। महिला किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसे जांच के नाम पर टरका दिया।

क्षेत्र निवासी की मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। वहीं, बाद में उसका विवाह कर भी दिया। उसने एक बेटी को जन्म दिया। पति शराबी होने के कारण दोनों में अनबन रहने लगी। कुछ समय बाद उसने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद महिला की राजीव नामक युवक से मुलाकात हुई। उसने महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया तथा मंदिर में विवाह करके शहर से सटी एक कॉलोनी में रहने लगा। उसने महिला का ब्यूटी पार्लर भी बंद करा दिया। महिला को बाद में पता चला कि उक्त युवक दूसरे संप्रदाय से है। वह पहले से ही शादीशुदा है। उसने युवक का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा उसकी बेटी की हत्या करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसने महिला को वेश्यावृत्ति में धकेलने का भी प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे तथा उसकी बेटी को मकान में बंधक बना लिया। इसके बाद धर्म परिर्वतन कराने का दबाव बना रहा है। शनिवार सुबह पीड़ित अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को जांच कराने के नाम टरका दिया। उधर, पीड़ित ने जान को खतरा बताया है। वहीं, थानाध्यक्ष खरखौदा कुलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
आरोपी ने महिला एवं उसकी बेटी को बंधक बनाया
पीड़ित पर धर्मपरिवर्तन करने का बना रहा दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed