फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पाकिस्तान का नाम लेने पर बिफरे लोग, बखेड़ा

पाकिस्तान का नाम लेने पर बिफरे लोग, बखेड़ा

Mon, 25 Mar 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का नाम लेने पर बिफरे लोग, बखेड़ा
-मीटर उतारने पहुंचे एसडीओ को क्षेत्रीय लोगों ने घेरा
विज्ञापन

मेरठ।
कोतवाली क्षेत्र में मीटर उतारने पहुंचे विद्युत विभाग के एसडीओ द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान का नाम लिए जाने से लोग बिफर गये। देखते ही देखते बखेड़ा खड़ा हो गया। विरोध में कुछ लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर विद्युत टीम को लौटाया। एसडीओ ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला शनिवार शाम का है। एसडीओ गोलाकुआं एके सिंहल के नेतृत्व में जेई गौतम कुमार टीम के साथ कोतवाली अंसार कॉलोनी पहुंचे। टीम ने जाते ही तीन मीटर उतार लिये। इसी बीच न्यू वीवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शाहिद अंसारी ने कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि इसी बीच एसडीओ ने पाकिस्तान को लेकर कुछ कटाक्ष कर दिया। यह सुनकर लोग नाराज हो गये। उन्होंने एसडीओ पर उनके क्षेत्र की तुलना पाकिस्तान से करने का आरोप लगा नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने एसडीओ के साथ धक्कामुक्की भी की। इसी बीच वहां आये एक शख्स ने एसडीओ को समझा-बुझाकर टीम के साथ लौटा दिया। रविवार सुबह एसडीओ कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष अत्री ने बताया कि एसडीओ ने हाजी मोहम्मद शाहिद अंसारी को नामजद कर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने एसडीओ पर लगे आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed