{"_id":"5c783d14bdec22739402be82","slug":"181551383828-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को फोन पर बोला तलाक..तलाक..तलाक..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को फोन पर बोला तलाक..तलाक..तलाक..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- पीड़िता ने न्याय के लिए खटकाया कानून का दरवाजा
- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में युवक द्वारा अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वह ससुराल वालों द्वारा की जा रही मारपीट का विरोध करते हुए मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका निकाह दो साल पहले जाकिर कालोनी में हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष तरह-तरह से उसे परेशान करता आ रहा है। इन दिनों उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है और देरी से घर लौटता है। घर में ससुराल वालों के अलावा छह माह का बेटा भी है। विवाहिता का आरोप है कि दो दिन पहले वह किचन में खाना बनाने पहुंची तो पहले से चूल्हे का पाइप निकला था। उसने रात को घर लौटे पति को इसकी जानकारी दी तो पति ने उसके साथ ही मारपीट कर दी। इसका पता चलने पर अगले दिन उसके पिता उसे ससुराल से ले गए थे। विवाहिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके पति ने उसे कॉल कर गालीगलौज शुरू कर दी और तीन तलाक बोल दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।