{"_id":"5c69c7a0bdec2273a74d0a1b","slug":"181550436256-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे भाई की मौत
- मवाना क्षेत्र गणेशपुर का मामला, नहीं पहना था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। गणेशपुर गांव में शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हेलमेट न होने के कारण टक्कर के बाद युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। पीआरवी पुलिस ने दोनों को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया, एक युवक ने दम तोड़ दिया। घायल युवक को गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र जेवरी गांव निवासी गजराज की बेटी की शादी है। जिसके लिए गजराज का बेटा नितिन ताऊ बिजेंद्र के बेटे अंकित के साथ रविवार को बाइक द्वारा गणेशपुर रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गया था। वापस लौटने के दौरान गणेशपुर चौराहे पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। लोगों ने मामले की जानकारी यूपी 100 को दी। पीआरवी पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अंकित(25) को मृत घोषित कर दिया। नितिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे गंगानगर स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पीआरवी पुलिस ने मामले की जानकारी हस्तिनापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हस्तिनापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।