फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के चाचा पर जानलेवा हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के चाचा पर जानलेवा हमला

Sat, 15 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के चाचा पर जानलेवा हमला
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के चाचा पर हमला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने युवती के चाचा पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी युवकों ने मारपीट करते हुए युवती के चाचा के पेट के पेंचकस घोंप दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला कहासुनी के बाद मारपीट का है।

लिसाड़ीगेट की एक कॉलोनी निवासी युवक पड़ोस की रहने वाली युवती को फोन करके दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि युवक रास्ते में भी युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करता है। युवती ने अपने चाचा को जानकारी दी। इस पर वह युवक के परिजनों के पास पहुंचे शिकायत की। युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके बाद भी युवक नहीं माना। शुक्रवार को युवती के चाचा ने युवक से छेड़छाड़ का विरोध करते हुए कहा कि यदि वह नहीं माना तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर युवती के चाचा के साथ मारपीट कर दी। साथ ही पेट में पेंचकस घोंप दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। लोगों ने घायल को ई रिक्शा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने घायल को निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मामला दोनों पक्षों मे मारपीट का है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पहले से एनसीआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed