{"_id":"5b7b310342c7924651654308","slug":"181534800131-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद एक्टिव बदमाश, गुर्गे कर रहे वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद एक्टिव बदमाश, गुर्गे कर रहे वारदात
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। वेस्ट यूपी में अपराधियों से मुकाबले की रफ्तार धीमी पड़ते ही फिर से अपराधों का बोलबाला होने लगा है। जेल में बंद कुख्यात अपने गुर्गों से खूनखराबा करा रहे हैं। महानगर में एक माह में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ने से पुलिस के आला अफसर परेशान हैं। अधिकारियों ने 12 अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की हैं, जोकि जेल से आपराधिक वारदात करा रहे हैं। इनमें कई बदमाश जेल में मोबाइल चला रहे हैं। सर्विलांस टीम इन पर लगातार निगाहें जमाए है।
ऊधम समेत कई रडार पर
पुलिस के मुताबिक बिजनौर में पेशी के दौरान कुख्यात ऊधमसिंह ने पुलिस कस्टडी में धमकी देकर गैंगवार का ऐलान किया था। इससे पहले बागपत जेल में कुख्यात सुनील राठी द्वारा की गई पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या से कई मायने निकल रहे हैं। मेरठ में कुख्यात सलमान व सारिक के बीच गैंगवार में फिर से खूनखराबा होने का अंदेशा है। रविवार को शहर में नसरीन नाम की महिला दिनदहाड़े हत्या कुख्यात के गुर्गे ने की।
42 बदमाश हो चुके ढेर
योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश की पुलिस सक्रिय हो गई थी। प्रदेश को अपराध मुक्त करने के लिए ताबड़तोड़ मुठभेड़ कर बदमाशों से सीधा मुकाबला किया। 42 बदमाशों को पुलिस ने ढेर किया। 400 से अधिक बदमाशों के पैरों में गोली मारी और करीब 2000 से अधिक बदमाश खुद सरेंडर होकर जेल चले गए। इसका परिणाम यह हुआ कि कानून व्यवस्था बेहतर हुई और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ। लेकिन करीब एक महीने से पुलिस का यह मुठभेड़ अभियान धीमा हो गया।
विज्ञापन
महानगर में तेजी से बढ़ा क्राइम
पुलिस आंकड़ों के अनुसार महानगर में एक माह में औसतन रोजाना हत्या और लूट की वारदात हो रही हैं। कई ऐसी बड़ी वारदात हुईं, जिसको पुलिस ने दूसरा रूप देकर दबाने का प्रयास किया है। अपराधियों पर शिकंजा न कसने के चलते बदमाश शहर में बेखौफ होकर लूट और हत्या की वारदात करके आसानी से फरार हो रहे हैं। सिविल लाइन, शास्त्रीनगर समेत कई पॉश इलाकों में भी बदमाश सड़कों पर लूटपाट कर रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम भी सुस्त पड़ी है।
फिर से बनाएंगे प्लानिंग
शहर और देहात में आपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जिन पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी व एसपी देहात को मजबूत प्लानिंग बनाने के निर्देश दिए हैं एसएसपी रोजाना दोनों अधीनस्थों से उनके क्षेत्रों की जानकारी मांग रहे हैं।
कसेंगे शिकंजा
शहर में जहां आपराधिक वारदातें ज्यादा होती हैं, उन प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की जाएगी। क्राइम कंट्रोल के लिए शहर में पुलिस की पैदल और बाइक से गश्त बढ़ेगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
अभियान जारी रहेगा
जेल में बंद बदमाशों पर नजर है। कुख्यात अपने गुर्गों से वारदात करा रहे है। मेरठ में अपराध को लेकर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच को एक्टिव होना पड़ेगा। अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। -प्रशांत कुमार, एडीजी जोन
खास बातें:
- वेस्ट यूपी की जेलों और बाहर फिर से बदमाशों का बोलबाला
- धीमा पड़ा अपराधियों के खिलाफ अभियान, बढ़ रहे अपराध