फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोवंश को लगाए जहरीले इंजेक् शन, बखेड़ा

गोवंश को लगाए जहरीले इंजेक् शन, बखेड़ा

Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गोवंश को लगाए जहरीले इंजेक्
शन, बखेड़ा
गोवंश को लगाए जहरीले इंजेक्शन
विज्ञापन


मेरठ। दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में शनिवार तड़के पांच बजे चार गोवंश को जहरीले इंजेक्शन लगा दिए गए। जैसे ही वहां मौजूद किसान और अन्य लोगों ने आरोपियों की घेराबंदी की तो वह कार से फरार हो गये।
गोरक्षा हिंदू दल के जिला अध्यक्ष राजू दूधिया भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय चार सांड़ जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। जिसके बाद टीपीनगर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मंडी चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। सूचना के आधा घंटे बाद टीपीनगर थाने की फैंटम मौके पर पहुंची। बाद में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने निजी पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश का इलाज कराया। दो गोवंश तो कुछ देर बाद ठीक हो गए, लेकिन रात तक दो अन्य गोवंश बेहोशी की हालत में ही थे। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी मामले सामने आए
भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने पुलिस अफसरों को फोन करते हुए कहा कि शहर में गोवंश को जहरीला इंजेक्शन लगाने वाला गिरोह काम कर रहा है। एक माह पहले मेवला फाटक के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी पांच गोवंश को जहरीले इंजेक्शन लगाए गये थे। लालकुर्ती और टीपीनगर में भी मामले सामने हैं। बाद में इंजेक्शन लगाने वाले युवक गोवंश को ले जाते हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed