फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मीटिंग में दबंगई, बाहर निकलते ही मारी गोली

मीटिंग में दबंगई, बाहर निकलते ही मारी गोली

Fri, 06 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में दबंगई, बाहर निकलते ही मारी गोली
मेरठ। सीएमओ के आरोपी चालक ने पहले मीटिंग रूम में दबंगई दिखाई। डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो चालक ने डॉ. चंद्रप्रकाश को मीटिंग से बाहर निकलते ही गोली मार दी। आरोपी चालक इससे पहले भी डॉक्टरों को धमकी दे चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हस्तिनापुर सीएचसी में तैनात डॉ. अमित बुधवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। जिस पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश ने उनकी शिकायत सीएमओ से कर दी थी। ये बात डॉ. अमित ने सीएमओ के चालक रविंद्र नागर को बताई थी। क्योंकि डॉ. अमित सीएमओ के ड्राइवर को अपना रिश्तेदार बताते थे। जिस पर रविंद्र ने डॉ. सतीश को फोन पर धमकी दी थी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सीएमओ ने सीएचसी में तैनात डॉक्टरों को अपने ऑफिस बुलाया था।
विज्ञापन

इस मीटिंग में डॉ. चंद्रप्रकाश और चालक रविंद्र नागर भी था। मीटिंग में डॉ. चंद्रप्रकाश ने डॉ. सतीश के पक्ष में बोल दिया। जिस पर चालक मीटिंग में धमकी देता रहा। चालक के इस व्यवहार को लेकर डॉक्टरों ने आपत्ति जताई तो सीएमओ ने चालक को मीटिंग से बाहर कर दिया। मीटिंग में तो डॉक्टरों में समझौता हो गया। लेकिन बाहर निकलते ही पहले से पिस्टल लेकर खड़े चालक ने डॉ. चंद्रप्रकाश को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया हंगामा
डॉक्टर को गोली मारने की सूचना पर एसपी सिटी व सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। सभी डॉक्टर आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर रहे थे। एसपी सिटी ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि आरोपी गिरफ्तार होगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी।

गुटबाजी का नतीजा
पुलिस ने बताया कि सीएमओ ऑफिस में दो पक्षों में गुटबाजी चल रही है। कई बार इसको लेकर विवाद हो चुका है। जिसमें सीएमओ का चालक हस्तक्षेप करता है। लेेकिन कभी इस विवाद को उन्होंने पुलिस को नहीं बताया। डॉक्टर को गोली लगना भी इसी गुटबाजी का नतीजा है।


खास बातें:
- इससे पहले भी डॉक्टरों को धमकी दे चुका आरोपी चालक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed