फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गाली देने पर किशोरों ने मारा था इमरान, गिरफ्तार

गाली देने पर किशोरों ने मारा था इमरान, गिरफ्तार

Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गाली देने पर किशोरों ने मारा था इमरान, गिरफ्तार
गाली देने पर किशोरों ने मारा था इमरान, गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। जली कोठी निवासी नौ साल के इमरान की हत्या का बुधवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गाली देने पर पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने इमरान का कत्ल किया था। पुलिस ने आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरों ने वारदात करना कबूल कर लिया है। किशोरों ने यह वारदात देहली गेट थाने के पीछे एक बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर करना बताया हैं।
यह हुई थी वारदात
18 अप्रैल को जली कोठी से नौ साल का इमरान लापता हुआ था। 19 अप्रैल को इमरान का शव रजबन बाजार स्थित नाले में मिला था। इस मामले में देहली गेट थाना पुलिस जांच करने में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एसओ देहली गेट ने दो किशोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने जली कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। यहां के करीब 120 लोगों से पूछताछ की। जिसमें एक किशोर ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के दो किशोर इमरान को एक्टिवा पर बैठाकर ले गए थे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को इधर-उधर की बात बताते रहे। सख्ती करने पर उन्होंने बताया कि इमरान उनको गाली देता था। वह टशनबाज था, इसलिए हमने उसको मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाऊमीन खिलाकर छत पर ले गए
18 अप्रैल शाम छह बजे आरोपी दोनों किशोर इमरान को साथ लेकर गए। एक दुकान पर इमरान को पहले चाऊमीन खिलाई और फिर देहली गेट थाने के पीछे बिल्डिंग में अपने ताऊ के फ्लैट की छत पर ले गए। वहीं पर दोनों किशोरों ने इमरान को पकड़ लिया। एक किशोर ने इमरान की गर्दन पर चाकू से वार किया। इमरान नीचे गिर गया। उसके बाद दोनों किशोरों ने उसको चाकू से गोदकर मार डाला।

एक्टिवा से ले गया शव
इमरान की हत्या के बाद दोनों किशोर उसके शव को बोरी में बंद किया। उसके बाद एक्टिवा पर रखकर करीब रात नौ बजे शव को वह रजबन बाजार स्थित नाले के पास ले गए। जहां पर शव को फेंककर वापस चले आए। पुलिस ने बिल्डिंग पर जाकर जांच की, जहां पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि पांचवीं मंजिल पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

खास बातें:
19 अप्रैल को रजबन बाजार नाले में मिला था शव
आरोपी दोनों किशोर बोले, बहुत टशन थी इमरान में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed