फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुझे जीने का अधिकार नहीं तो मर जाना ही मंजूर

मुझे जीने का अधिकार नहीं तो मर जाना ही मंजूर

Wed, 07 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुझे जीने का अधिकार नहीं तो मर जाना ही मंजूर
मुझे जीने का अधिकार नहीं, मर जाना ही मंजूर
विज्ञापन

मेरठ। 12वीं कक्षा की छात्रा, बालिग होने में अभी करीब छह माह बाकी। लेकिन तीन माह पहले ही इस किशोरी की जबरन शादी कर दी गई। मंगलवार को बदहवास हालत में महिला थाने पहुंची यह नवविवाहिता अपने परिजनों और ससुराल वालों पर ये संगीन आरोप लगाते समय बिलख पड़ी। यहां तक कह दिया कि ऐसे स्थिति में मुझे जीने का अधिकार नहीं, मुझे मर जाना मंजूर है। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जबरन करा दी शादी
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ रही है। उसके परिजनों ने उसकी शादी सात दिसंबर को हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जबरन कर दी थी। जब उसने शादी का विरोध तो उसकी बहन, मां और पिता ने उसे बेरहमी से पीटा था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

चकमा देकर पहुंची थाने
छात्रा के अनुसार वह पढ़ना चाहती थी। लेकिन ससुराल वालों ने उसकी परीक्षा छुड़वा दी। शादी के बाद से ही पति उसका शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। नाबालिग रहते हुए पहले उसकी जबरन शादी की गई और फिर ससुराल में कैद करके रखा गया। मंगलवार को वह अपनी ननद के साथ दवाई लेने का बहाना कर मेरठ आयी और ननद को चकमा देकर महिला थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान ने छात्रा के शरीर पर चोट के निशान देखे तो मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को थाने बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 बीघा जमीन नहीं, जिंदगी चाहिए
थाने में अपनी मां और भाई के सामने पीड़िता ने बिलखते हुए कहा कि उसके परिजनों ने उसे बेच दिया है। उसका पति शादी के बाद से ही यह कहकर पीटता है कि मैं तो उसे खरीदकर लाया हूं। ससुराल वाले पति के नाम 30 बीघा जमीन बताते हैं। लेकिन उसे जीने के लिए जमीन नहीं जिंदगी चाहिए। कहा कि वह ससुराल नहीं जाएगी, चाहे उसे आत्मदाह ही करना पड़े। पीड़िता ने अपनी मां और पिता से भी जान का खतरा जताया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने जेठ और ननद को फटकारकर भगा दिया।

हाथ भी लगाया तो जेल जाएंगे दोनों परिवार
शाम को इंस्पेक्टर ने पीड़ित छात्रा को उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि छात्रा अपनी मर्जी से अपने घर में रहेगी। यदि उसे जबरन ससुराल भेजा गया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर ने पीड़िता को थाने में ही खाना खिलवाया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लड़की को हाथ भी लगाया तो दोनों परिवार जेल जाएंगे।



खास बातें:
इंटर की नाबालिग छात्रा ने लगाया परिजनों पर जबरन शादी करने का आरोप
ससुरालवालों ने भी किया शारीरिक उत्पीड़न, किसी तरह महिला थाने पहुंची पीड़िता
सात घंटे तक बिलखती रही, इंस्पेक्टर महिला थाने ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed