{"_id":"5a761ebf4f1c1b4f588b6803","slug":"181517690559-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाई
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना ली। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
महिला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसका पति काम पर बाहर गया था। इस बीच आरोपी हामिद उसके घर पहुंचा और उसके पति से मिलने की बात कही। आरोप है कि युवक ने चाय में महिला को नशीला पदार्थ दे दिया। दुष्कर्म करने के दौरान वीडियो क्लिप बना ली। करीब दो घंटे बाद महिला को होश आया, तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि यह बात पति से बताई तो चेहरे पर तेजाब डाल देगा। शाम को महिला का पति घर पहुंचा तो पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी हामिद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी का महिला के घर पहले से आना-जाना था। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।