{"_id":"5a5d12664f1c1b60268b4a55","slug":"181516048998-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया वैश्य समाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया वैश्य समाज
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर में आठवीं की छात्रा के आत्मदाह करने के मामले में सीओ से बीट कांस्टेबल की लापरवाही उजागर हो गई है। एसएसपी ने सोमवार को बीट कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। दो सिपाहियों की जांच भी चल रही है। उधर, भावनपुर पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार होने की बात कह रही है।
आत्मदाह करने वाली छात्रा छह दिन तक मेडिकल चिकित्सालय में जिंदगी-मौत से लड़ती रही। उसके बाद छात्रा की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद भी भावनपुर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने एसओ भावनपुर करतार सिंह, दरोगा सुनील कुमार को सस्पेंड और सीओ को हटाया था।
इस मामले की जांच हाल में तैनात हुए आशुतोष कुमार भी कर रहे थे। उनकी जांच में बीट कांस्टेबल सौरभ कुमार समेत तीन सिपाहियों की भूमिका संदेह की घेरे मिली। जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही सौरभ को लाइन में भेजा। जबकि दो सिपाही की अभी जांच चल रही है। एसओ भावनपुर ने कहा कि छात्रा की मौत के मामले में चारों आरोपी शोभित, रवि, अंकित और मोहित के खिलाफ तमाम सुबूत पुलिस ने जुटाए हैं। जल्द चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
छात्र के पिता को नौकरी का प्रस्ताव
फोटो
मेरठ। छेड़खानी से तंग होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा के परिजनों की मदद के लिए अब वैश्य महासंघ आगे आया है। सोमवार को महासंघ मेरठ के अध्यक्ष योगेश मोहन, महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी छात्रा के गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही उन्हें भरोसा दिया कि इस केस में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ है। श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि संगठन ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। छात्रा के पिता को आईआईएमटी कॉलेज में उनकी योग्यतानुसार नौकरी देने का भी प्रस्ताव दिया। साथ ही निर्णय लिया कि छात्रा के दो भाई इंटर के बाद यदि आगे की पढ़ाई करना चाहेंगे तो आईआईएमटी कॉलेज में उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। यदि परिवार चाहेगा तो भाई बहनों की पढ़ाई, ड्रेस और कॉपी किताबों का खर्च संघ द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष एमएस जैन, अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल मौजूद रहीं।
कैंडल मार्च निकालकर दी छात्रा को श्रद्धांजलि
फोटो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने सोमवार शाम को कैंडल मार्च निकालकर भावनपुर के गांव में आत्मदाह करने वाली छात्रा को श्रद्धांजलि दी। छात्रसभा नेता आनंद प्रकाश के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर उन्हें कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। संयुक्त सचिव आफरीन खान, अरुण शर्मा, सुशांत सिंह, शशि मौली दुबे, विकास यादव, विकास गंगवार आदि मौजूद रहे।
सांत्वना देने पहुंचीं शिक्षिकाएं
छात्रा के स्कूल की शिक्षिकाएं पुष्पा शर्मा, उर्मिला, मोनिका, साक्षी गुप्ता भी सोमवार को उसके घर पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी। उधर, परिजनों ने बताया कि छात्रा की आत्मा की शांति के लिए पंडित मनोज आठ दिन तक गायत्री मंत्रों का जाप करेंगे।
खास बात
जांच रिपोर्ट में लापरवाही हो रही है उजागर
सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया
पुलिस बोली दस दिन में कर देंगे चार्जशीट दाखिल