{"_id":"5a42b5774f1c1bc5758bb6e1","slug":"181514321271-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर महिला को जलाकर मारने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर महिला को जलाकर मारने का आरोप, हंगामा
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के लोगों ने बागपत निवासी युवक पर महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। दिल्ली में उपचार के दौरान महिला की मौत होने के बाद मायके पक्ष के लोग शव को घर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी इमराना (30) पुत्री शकूर अली की शादी आठ साल पहले बागपत के बसी गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई करते थे। तीन दिन पहले महिला के छह वर्षीय बेटे को एक मदरसे के हाफिज ने मारपीट कर निकाल दिया था। जिसके बाद महिला के पति ने पहले मदरसे में पहुंचकर हाफिज को पीटा उसके बाद घर पहुंचकर पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। मंगलवार को दिल्ली में उपचार के दौरान इमराना की मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने लिसाड़ी गेट थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ जलाकर मारने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली का कहना है कि घटना बागपत की है। पूरे मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।