{"_id":"5a36d33f4f1c1b86698c2466","slug":"181513542463-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन नाकाबंदी से क्राइम कंट्रोल करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपरेशन नाकाबंदी से क्राइम कंट्रोल करेगी पुलिस
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम कंट्रोल को शुरू हुआ आपरेशन नाकाबंदी
मेरठ। सर्दियों के सीजन में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ऑपरेशन नाकाबंदी चलाएगी। पुलिस ने इसका प्लान तैयार कर शनिवार रात को ट्रायल किया। शहर के 15 थानों के 37 स्थानों को चिह्नित कर चेकिंग की गई। इसमें 50 संदिग्धों को धरा गया।
ऑपरेशन नाकाबंदी के तहत पुलिस शहर के सभी थानाक्षेत्रों के कुछ खास स्थान चिह्नित कर वहां आकस्मिक चेकिंग कराएगी। इसमें एएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज सहित सभी फैंटम पुलिस कर्मी शामिल होंगे। सभी को चेकिंग के लिए एक निश्चित स्थान दिया जाएगा। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार रात 12 से दो बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 150 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 20 वाहन सीज कर 50 संदिग्धों को पकड़ा गया। यह अभियान इंद्रा चौक, बच्चा पार्क, घंटाघर चौराहा, जली कोठी चौराहा, जाकिर कालोनी चौकी, मोइउद्दीनपुर चौकी के सामने, खरखौदा बाईपास, परतापुर बाईपास, जुर्रानपुर, शॉप्रिक्स मॉल तिराहा, पराग डेयरी, नूरनगर बिजली बंबा, नूरनगर पुलिया, बागपत बाईपास चौराहा, बागपत स्टैंड चौराहा, रुड़की चुंगी, थापरनगर पुलिया, टैंक चौराहा, डेगरा स्कूल, जनमिया बाग तिराहा, दौराला चौकी के सामने, मछरी पेट्रोल पंप, चौहान मार्केट के सामने, खड़ौली तिराहा, कंकरखेड़ा चौकी के सामने, सरधना बाईपास चौराहा, खिर्वा चौराहा, शिव चौक, कमिश्नर आवास चौराहा, किला रोड पुलिया, एल ब्लॉक चौकी, सराय काजी बैरियर, डिग्गी तिराहा, चौकी के सामने चलाया गया।