फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनचले और लुटेरे पकड़ो, पुरस्कार पाओ

मनचले और लुटेरे पकड़ो, पुरस्कार पाओ

Mon, 31 Jul 2017 02:38 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
मनचले और लुटेरे पकड़ो, पुरस्कार पाओ
मेरठ। एसएसपी ने यूपी 100 गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस पर विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए। अवैध वसूली या अभद्रता की शिकायत मिलने पर जहां सस्पेंड करने की चेतावनी दी तो मनचलों और लुटेरों को पकड़ने पर नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की भी बात कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में एसएसपी मंजिल सैनी ने यूपी 100 के पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि उनकी तैनाती जनता की सुरक्षा और कोई अपराध होने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए की गई है। आने वाले दिनों में बड़े त्योहार हैं, ऐसे में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि अवैध वसूली, अभद्रता या अन्य कोई गंभीर आरोप जांच में साबित हुए तो बर्खास्तगी की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी तैनाती सार्वजनिक स्थलों पर है। अपने आसपास होने वाली गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें। मौके से कोई मनचला, चेन या पर्स लुटेरा पकड़ोगे तो इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाएड का पुनर्गठन
एसएसपी ने आगामी त्योहार देखते हुए एंटी रोमियो स्क्वाएड का भी पुनर्गठन करते हुए महिला दरोगा और कांस्टेबलों को सजगता से काम करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि अभी तक यह स्क्वाएड मजबूती से नहीं चल रहा था। पहली बार स्क्वाएड में पुरुष सिपाही भी शामिल किए गए हैं। कहा कि रक्षा बंधन में एक सप्ताह ही बचा है। बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखें। शहर में स्कूल, कॉलेज, विवि कैंपस में महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छींटाकशी को देखते हुए सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी सीओ इसकी निगरानी कर रिपोर्ट देंगे। उन्होंने पुलिस अफसरों को मुख्य बाजारों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी रहे जो एसएसपी के दिशा निर्देश सुनने के बजाय सोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- एसएसपी ने ली यूपी100 के पुलिसकर्मियों की पुलिस लाइन में मीटिंग
- रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस पर विशेष निगरानी बरतने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed