फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कबाड़ी बाजार से मिलीं दो सेक्स वर्कर

कबाड़ी बाजार से मिलीं दो सेक्स वर्कर

Tue, 30 Apr 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ी बाजार से मिलीं दो सेक्स वर्कर
सभी केंद्र
विज्ञापन

पुलिस ने कबाड़ी बाजार के बजाय माधवपुरम से दिखाई गिरफ्तारी
मेरठ। तमाम बंदिशों के बावजूद कबाड़ी बाजार में सेक्स वर्करों की मौजूदगी देखने को मिल रही है। एएचटीयू ने सोमवार को कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया से राजस्थान की दो सेक्स वर्कर पकड़ी हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों सेक्स वर्करों को माधवपुरम से गिरफ्तार होना दर्शाया है। ये सेक्स वर्कर ऐसे मौके पर पकड़ी गई हैं जबकि हाईकोर्ट में चल रहे रेड लाइट एरिया प्रकरण में आज मंगलवार को एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी को जवाब दाखिल करना है।

गौरतलब है कि कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया का मामला सुर्खियों में आते ही पिछले चार से पांच दिनों में यहां से सेक्स वर्करों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया था। पुलिस सूत्रों की ही मानें तो रविवार को ही सामने आया कि पिछले दो से तीन दिनों में मेरठ से सौ से ज्यादा सेक्स वर्करों को दिल्ली के रेड लाइट एरिया में शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या राजस्थान, नेपाल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों की लड़कियों की है। बताया गया कि यह सब कवायद कोठों पर पुलिस-प्रशासन की छापामार कार्रवाई से बचने के लिए हो रही है। सोमवार को जो सेक्स वर्कर पकड़ी गई हैं वे मेरठ से बाहर की बताई गईं। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह का कहना है कि दोनों सेक्स वर्कर राजस्थान की हैं, जो रेड लाइट एरिया से भागकर माधवपुरम इलाके में आकर छिपी हुई थीं। मुखबिर की सूचना पर उन्हें सोमवार को एएचटीयू की पुलिस के साथ रेस्क्यू कराया गया। बता दें कि हाईकोर्ट में पुलिस की तरफ से बताया गया था कि कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में देह व्यापार नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed