फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक का ऐलान, मुकदमा ना हुआ तो करुंगा आत्मदाह

युवक का ऐलान, मुकदमा ना हुआ तो करुंगा आत्मदाह

Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
युवक का ऐलान, मुकदमा ना हुआ तो करुंगा आत्मदाह
नेलोपा अध्यक्ष ने किया 15 को आत्मदाह का एलान
विज्ञापन

शाहिद अखलाक और याकूब समर्थकों के बीच मारपीट का मामला
मेरठ। पूर्व सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किये जाने से नाराज नेलोपा जिलाध्यक्ष ने 15 अप्रैल को पुलिस ऑफिस पर आत्मदाह करने का एलान किया है।

शहर के अतिसंवेदनशील इलाके गुदड़ी बाजार में बुधवार देर रात बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा समर्थकों के साथ प्रचार करने पहुंचा था। वह पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर भी गया, जिसका विरोध हो गया। आरोप है कि शाहिद अखलाक समर्थकों ने भूरा व उसके समर्थकों को दौड़ा लिया। इसी विवाद में गुदड़ी बाजार निवासी हाजी अकबर के साथ भी मारपीट हो गई। हाजी अकबर को याकूब कुरैशी का समर्थक बताया गया। हाजी अकबर ने पूर्व सांसद व उनके परिवारजनों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। शुक्रवार को हाजी अकबर के समर्थन में उनके भाई नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी (नेलोपा) के अध्यक्ष हाजी इकबाल भी उतर गये। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप गाया और कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 अप्रैल को वे पुलिस ऑफिस पहुंचकर आत्मदाह कर लेंगे। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने कहा कि पक्षपात के आरोप गलत हैं। इस मामले में कुछ लोगों के बयान लिए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed