फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ से भयभीत छात्रा ने कॉलेज छोड़ा

छेड़छाड़ से भयभीत छात्रा ने कॉलेज छोड़ा

Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से भयभीत छात्रा ने कॉलेज छोड़ा
आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण गांव में तैनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से चार दिन पूर्व थ्रीव्हीलर चालक ने छेड़छाड़ की थी। जिसमें पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी। हालांकि पुलिस ने मामला जांच का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके चलते छात्रा कॉलेज नहीं जा पा रही है। अब आरोपी पीड़ित परिजनों को धमकी दे रहा है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव है। वहीं, परिजन शनिवार को फिर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे।
एक गांव निवासी युवती मेरठ में एक कॉलेज से बीएड कर रही है। छात्रा गांव से थ्रीव्हीलर से खरखौदा पहुंचती है। इसके बाद यहां से बस से कॉलेज जाती है। आरोप है कि चार दिन पहले छात्रा गांव से कस्बा आ रही थी। इस दौरान थ्रीव्हीलर चालक ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर गालीगलौज भी की। इस पर छात्रा कॉलेज न जाकर घर लौट गई। परिजनों से सारा वाक्या बताया था। जिसमें परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे थे। मामला दो संप्रदाय का होने पर पुलिस ने युवती पक्ष को बदनामी का डर दिखाकर थ्रीव्हीलर चालक से किराये का विवाद बताकर वापस भेज दिया था। उधर, दूसरे संप्रदाय का आरोपी युवक पीड़ित छात्रा के घर पहुंचा तथा कार्रवाई करने पर भुगत लेने की धमकी दी। उधर, दहशत के चलते चार दिन से छात्रा घर में कैद है। शनिवार को पीड़ित पक्ष एक बार फिर थाना पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।-सोमनाथ राय, कार्यवाहक थाना प्रभारी खरखौदा

छात्रा से छेड़छाड़
मवाना। कोतवाली क्षेत्र गांव निवासी एक छात्रा दसवीं की परीक्षा देने के लिए शनिवार को कस्बा स्थित एक कॉलेज पहुंची। वह सुबह की पाली में गणित की परीक्षा देकर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ छात्रों ने उससे छेड़छाड़ की दी। इस पर पीड़ित छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। इसकी जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा एक आरोपी छात्र के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची परंतु दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed