फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आयकर विभाग के निशाने पर अभी कई व्यापारी

आयकर विभाग के निशाने पर अभी कई व्यापारी

Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग के निशाने पर अभी कई व्यापारी
- नोटबंदी के बाद जारी नोटिस के जवाब की स्क्रूटनी के बाद बनायी गयी है सूची
विज्ञापन

- इन व्यापारियों के आय-व्यय और लेन-देन के ब्यौरे में है अंतर
- विभाग लक्ष्य पूरा करने के लिए मार्च तक चलाएगा सर्च अभियान
मेरठ। आयकर विभाग के निशाने पर अभी शहर के कई व्यापारी हैं। दिसंबर माह में स्क्रूटनी के बाद चिह्नित किए गए व्यापारियों के यहां सर्च अभियान को लेकर आयकर विभाग ने मन बना लिया है। इसके पीछे एक बड़ा कारण मार्च माह तक दिए गए टारगेट को भी पूरा करना बताया जा रहा है।
आयकर विभाग ने शुक्रवार को शहर में मिठाई की पांच दुकानों पर देर शाम तक सर्च अभियान चलाया। हालांकि इस सर्च को लेकर विभागीय अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन व्यापारियों के यहां से मिले अभिलेखों के आधार पर नोटिस जारी किया जाएगा, जिसका व्यापारियों द्वारा जवाब देने के बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद बैंकों में हुए लेनदेन का डाटा जुटाते हुए बड़ी संख्या में नोटिस जारी किए थे। इनके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर रिटर्न भरने वालों को भी विभाग ने नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसों के आए जवाब की दिसंबर माह तक विभागीय अधिकारियों द्वारा स्क्रूटनी की गई। इस स्क्रूटनी में कुछ को जहां नोटिस जारी किए गए, तो कुछ को सर्च अभियान के लिए चिह्नित किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शहर के एक दर्जन से ज्यादा व्यापारी, चिकित्सक, ठेकेदार और बिल्डर आदि आयकर विभाग के निशाने पर हैं। जिनके खिलाफ मार्च माह तक सर्च अभियान छेड़ा जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed