फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में तोड़फोड़ पर एक छात्र सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

कैंपस में तोड़फोड़ पर एक छात्र सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कैंपस में तोड़फोड़ पर एक छात्र सस्पेंड, मुकदमा दर्ज
कैंपस में तोड़फोड़ करने वाला छात्र सस्पेंड
विज्ञापन

मेरठ। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ करने के मामले में यूनिवर्सिटी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को इस मामले में बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर के एक छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत कई छात्रों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी छात्र को बख्शा नहीं जाएगा।
सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉॅलेज में बृहस्पतिवार को छात्रों ने डीन को आर्ट साइड से बताते हुए हटाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया था। छात्रों ने कहा था कि कॉलेज का ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से एप्रूवल (अनुमोदन) नहीं हो पाया है। इस बारे में यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को बताया था कि कॉलेज का 2019 तक का एआईसीटीई से एप्रूूवल है। ऐसे में बेवजह इस मामले को मुद्दा न बनाएं। हंगामे के दौरान कुछ छात्रों ने तोड़फोड़ करते हुए बिल्डिंग के शीशे तोड़ दिए थे। शिक्षकों से भी बदसलूकी की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी हुई कि हंगामा करने वालों में कई बाहरी भी थे। उन्होंने शराब भी पी रखी थी। शुक्रवार को इस मामले में यूनिवर्सिटी ने एक आरोपी छात्र बीटेक चतुर्थ ईयर के विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही तोड़फोड़ करने वाले दूसरे छात्रों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इनमें सीसीटीवी फुटेज और छात्रों से पूछताछ के बाद पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय राणा, सचिन चौधरी, विशाल और दीपक के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन


बिल्डिंग पर चढ़ने वाले छात्र पर भी होगी कार्रवाई
सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में लगातार राजनीति हो रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसको लेकर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लेते हुए कुछ दिन पहले बिल्डिंग पर चढ़कर कूदने की धमकी देने वाले बीजेएमसी के छात्र अभिषेक पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभिषेक भी बीटेक के मुद्दे को लेकर राजनीति कर रहा था। अभिषेक को भी सस्पेंड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed