फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नशीले इंजेक् शन देकर गोवंश कटान का भंडाफोड़

नशीले इंजेक् शन देकर गोवंश कटान का भंडाफोड़

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नशीले इंजेक्
शन देकर गोवंश कटान का भंडाफोड़
नशीले इंजेक्शन लगाकर करते थे गोवंश का कटान
विज्ञापन

मेरठ। लावारिस गोवंश को नशीले इंजेक्शन लगाकर उनके कटान करने का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार से गोवंश बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कार सवार दो लोग फरार हो गए। कार से नशे के इंजेक्शन, कटान के उपकरण आदि सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
परतापुर पुलिस के अनुसार बुधवार तड़के सूचना मिली कि कुछ लोग नरहेड़ा के जंगल में दो कार में गोवंश भरकर कटान को ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने गागोल-नरहेड़ा के जंगल में पीछा करके एक सेंट्रो और वैगनआर कार की घेराबंदी कर ली। इस दौरान वैगन में सवार दो युवक कार से कूदकर भाग गए जबकि दूसरी कार में सवार युवक को पुलिस ने दबोच लिया। बकौल पुलिस सेंट्रो कार में एक गोवंश के हाथ पैर बांधकर डाला गया था। कार से नशीली दवा और सिरिंज बरामद हुई हैं। इसके अलावा एक तराजू, दो छुरे भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया युवक इरशाद निवासी 100 फुटा रोड समर गार्डन है, जबकि फरार उसके साथी आमिर और दत्तू निवासी समर गार्डन हैं।
विज्ञापन


रात को कार में निकलते हैं
पुलिस के अनुसार ये लोग रात में कार लेकर निकलते हैं। किसी जंगल या सुनसान जगह पर जहां कोई गोवंश मिलता हो तो उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर देते हैं। इसके बाद उसे कार में डालकर ले जाते हैं। कार के शीशे पर कपड़ा आदि डाल देते हैं। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसका कटान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं तो कार चलाता हूं
बकौल पुलिस पकड़े गए इरशाद ने बताया कि इस काम को आमिर और दत्तू करते हैं। वो तो केवल कार चलाता है और उसे 500 रुपये मिलते हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार गोवंश कटान के तस्करों को पकड़वाने में लिसाड़ी गेट क्षेत्र की यूपी 100 गाड़ियाें की सबसे ज्यादा भूमिका रही। सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र में तैनात चार गाड़ियां कारों के पीछे दौड़ीं। बाद में परतापुर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed