फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुकदमे वापस लो वरना जान से मार देंगे

मुकदमे वापस लो वरना जान से मार देंगे

Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे वापस लो वरना जान से मार देंगे
केस वापस लो वरना अंजाम बुरा होगा
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपियों से दहशतजदा परिवार एसएसपी दफ्तर पहुंचा
कहा- हमले के चार आरोपी खुलेआम घूम रहे, घर में घुसकर दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी में भाई पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने से गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित परिवार को हथियारों के बल पर धमकाया। आरोप है कि उन्होंने केस वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशतजदा परिवार के सदस्यों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

जाकिर कालोनी के साजिद ने बताया कि 19 जून को छह लोग उसके छोटे भाई आरिफ का अपहरण कर ले गए। उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए थे। मामले में साजिद ने लिसाड़ी गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर चालान किया बाकी चार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी अपने लाइसेंसी असलहों से उनके घर में घुसकर धमका रहे हैं। 20 जून को भी उन्होंने हमला किया। हवाई फायरिंग कर उन्हें डराया और दो दिन में केस वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी। बृहस्पतिवार रात को आरोपियों ने एक बार फिर पूरे परिवार को धमकाया। पीड़ित परिवार ने एएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और पुराने केस में उनकी गिरफ्तारी का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed