फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बचपन के सीख लिया था जरायम का पाठ

बचपन के सीख लिया था जरायम का पाठ

Wed, 30 May 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बचपन के सीख लिया था जरायम का पाठ
मेरठ। कुख्यात हिमांशु नरसी और धीरज ने बचपन में ही जरायम का पाठ पढ़ लिया था। स्कूल टाइम में एक छात्र पर नरसी ने जानलेवा हमला किया था। कुख्यात धीरज ने लूट, जानलेवा हमले की वारदात की थी। नौ साल पहले धीरज पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी। जबकि नरसी को जुवेनाइल कोर्ट ने वर्ष 2011 में तीन साल के लिए बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा एनकाउंटर में मारे दोनों कुख्यातों का एसटीएफ ने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि नरसी शातिर अपराधी था। सन 2011 में नरसी ने स्कूल में एक छात्र पर जानलेवा हमला किया था। स्कूल ने नरसी को निकाल दिया था। उसके बाद नरसी ने अपराध की दुनिया में पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक लूट, हत्या और रंगदारी मांगने की वारदात करना उसका पेशा बन गया था। मोदीनगर पुलिस ने उसे पकड़कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश पर वह तीन साल तक बाल संप्रेक्षण गृह में रहा था। उधर, कुख्यात धीरज का रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही है। उसकी आपराधिक वारदातों को देखते 2009 में उस पर परतापुर थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट लगायी थी। इससे पहले उसे भी बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागा था नरसी
कुख्यात नरसी पुलिस कस्टडी से भी भागा था। सिविल लाइन क्षेत्र की सीताराम की पुलिया पर कुख्यात मोनू और सोनू अछरौंडा के साथ पुलिस पर हमला कर नरसी भी फरार हुआ था। हालांकि पुलिस ने नरसी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरसी को टारगर बोलते थे बदमाश
कुख्यात नरसी अपराध की दुनिया का बादशाह बन चुका था। बदमाश उसे टाइगर के नाम से जानने लगे थे। गाजियाबाद या एनएच-58 पर लूट या हत्या होते ही पुलिस नरसी की तलाश में जुट जाती थी। पुलिस पर नरसी कई बार हमले कर चुका था।

भदौड़ा गैंग से जुड़ा था
पुलिस ने बताया कि नरसी भदौड़ा गैंग से भी जुड़ा था। कुछ दिन भदौड़ा गैंग के साथ मिलकर वारदातें कीं। योगेश भदौड़ा के जेल जाने के बाद नरसी ने अपना अलग गैंग बनाया। हाइवे पर लूट के दौरान हत्या करना ही उसका पेशा बन चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed