{"_id":"5aff3f534f1c1be2408b6599","slug":"171526677331-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र हापुड़ से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र हापुड़ से बरामद
Updated Sat, 19 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता छात्र हापुड़ से बरामद
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र से बुधवार को लापता हुए छात्र को मेडिकल पुलिस ने हापुड़ से बरामद कर लिया। अजंता कॉलोनी निवासी हरीश कुमार नगर निगम में चालक हैं। उनके मझले बेटे अनिकेत (16) ने इसी साल बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर से कक्षा सात की परीक्षा दी है। बुधवार दोपहर छात्र घर से चला गया था। परिजनों ने मेडिकल थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि छात्र ने पूछताछ में बताया कि परिजनों से नाराज होकर वह घर से गया था। खरखौदा में पहले अपने दोस्त के साथ रहा। उसके बाद दोस्त ने छात्र को होटल में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को छात्र से संपर्क हुआ तो उसने कहा कि मैं अपनी मम्मी पापा का परेशान नहीं करना चाहता और घर आ रहा हूं। लेकिन छात्र खरखौदा से हापुड़ में रेलवे स्टेशन पर चला गया। जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।