फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईओसी के टैंकर से तेल चोरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

आईओसी के टैंकर से तेल चोरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
आईओसी के टैंकर से तेल चोरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
बुलंदशहर और गजरौला के ध्यानार्थ
विज्ञापन


मेरठ। क्राइम ब्रांच और टीपी नगर थाना पुलिस ने बागपत बाईपास के निकट डीजल से भरे टैंकर से तेल चोरी करते पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। टैंकर गजरौला जा रहा था। वहीं आपूर्ति विभाग ने डीजल के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिल रही थी कि आईओसी से जाने वाले टैंकरों से एक गैंग तेल चोरी करता है। ये गैंग चोरी किए गए तेल में मिलावट कर बाजार रेट से कुछ कम कीमत पर बेचता है। क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार सुबह टीपी नगर थाना पुलिस के साथ एनएच-58 पर गश्त की। मलियाना चौकी प्रभारी सर्जेश कुमार के अनुसार बागपत बाईपास के निकट खडे़ एक टैंकर से तेल निकाल रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अभिषेक और धर्मेंद्र निवासी भोला रोड टीपी नगर हैं। ये दोनों भाई हैं। अभिषेक टैंकर मालिक है जबकि धर्मेंद्र कैंटर चलाता है। इसके अलावा क्लीनर विजय निवासी गुलावटी बुलंदशहर, मुकेश निवासी घाट और राजीव है। मुकेश तेल खरीदता है और राजीव उसे अपने यहां रखता है। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डीजल के नमूने भरे हैं।
विज्ञापन


डुप्लीकेट चाबी से खोलते हैं लॉक
पुलिस के अनुसार इन लोगों ने टैंकर से तेल निकालने के लिए डुप्लीकेट चाबी बनवाई हुई है। इनके पास से कई चाबियां भी बरामद की गई हैं। गौरतलब है कि दो माह पूर्व एसटीएफ ने भी पूठा गांव में दबिश देकर आईओसी के प्लांट से आए टैंकरों से तेल चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड भी मिला हुआ था
पुलिस के अनुसार ये टैंकर गजरौला की एक फै क्ट्री में जा रहा था। फैक्ट्री ने एक प्राइवेट टैंकर से सप्लाई मंगाई थी और रास्ते में सुरक्षा के लिए गार्ड राजीव को भेजा था। लेकिन ये गार्ड भी इनसे मिला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed