फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगेश के खिलाफ शिकायतों पर भी शुरू हो गयी कार्रवाई

योगेश के खिलाफ शिकायतों पर भी शुरू हो गयी कार्रवाई

Wed, 04 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
योगेश के खिलाफ शिकायतों पर भी शुरू हो गयी कार्रवाई
योगेश वर्मा के खिलाफ शिकायतों पर भी शुरू हो गई कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। बसपा नेता एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ पिछले चार माह में जिला प्रशासन से की गई शिकायतों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रशासन पूर्व विधायक पर सख्त कार्रवाई करने की रणनीति बना चुका है। इनके साथ साथ एक-दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

दिसंबर में पूर्व विधायक की पत्नी सुनीता वर्मा मेरठ की महापौर चुनी गईं। महापौर के विजयी होने के बाद से ही पूर्व विधायक और बसपा नेताओं ने नगर निगम और सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर गाड़ियों के काफिले से पहुंचना शुरू कर दिया। 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भी बसपाइयों की काफी भीड़ रही। जिस दौरान जिला प्रशासन को भारी पुलिस बल लगाकर काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। भाजपाइयों ने कमिश्नर, डीएम से शिकायत की थी। अब से प्रशासन ने पुरानी शिकायतों पर भी जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि योगेश वर्मा के खिलाफ कई मामलों में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed