फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी समारोह में फायरिंग में एक दबोचा

शादी समारोह में फायरिंग में एक दबोचा

Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में फायरिंग में एक दबोचा

विज्ञापन
मेरठ। मुकुट महल होटल में शादी समारोह के दौरान पूर्व सांसद के रिश्तेदार पर जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। एसपी सिटी ने बताया है फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान हुई। तीनों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
लिसाड़ीगेट के सद्दीकनगर निवासी पूर्व पार्षद हाजी सरताज के बेटे आमिर की शादी का कार्यक्रम बृहस्पतिवार रात दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल में चल रहा था। इसमें पूर्व सांसद के रिश्तेदार शानू पर इलियास, जुनेद और जुबेस निवासी शाहनत्थन कोतवाली ने हमला कर दिया था। इस दौरान जुनेद ने शानू को धक्का देकर तीन गोलियां लाइसेंसी पिस्टल से चलाई। गनीमत रही कि शानू को गोली नहीं लगी। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया है कि नामजद इलियास को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी
एसपी सिटी के मुताबिक जुनेद और जुबेस पर पिस्टल का शस्त्र लाइसेंस है। दोनों के लाइसेंस के निरस्त करने की रिपोर्ट पुलिस ने डीएम को भेजी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट को लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed