फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा को अगवा करने की कोशिश, हंगामा

छात्रा को अगवा करने की कोशिश, हंगामा

Wed, 17 Jan 2018 02:33 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने की कोशिश, हंगामा
मेरठ। कक्षा 11 की एक छात्रा से पड़ोसी युवक और उसके तीन साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को मेडिकल थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सोमदत्त विहार के पास एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। पड़ोस में रहने वाला एक छात्र करीब दो सप्ताह से उसे परेशान कर रहा है। जबरन उसका मोबाइल नंबर मांगता है। उस पर अश्लील कमेंट्स करता है। आरोप है कि चार जनवरी को कोचिंग सेंटर के पास आरोपी छात्र ने तीन साथियों के साथ उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर अगवा करने की कोशिश की। मंगलवार को भी आरोपी ने धमकी दी। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी छात्र घर से फरार मिला है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed