{"_id":"5a0760354f1c1bc1678bad3f","slug":"171510432821-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल के बदमाशों ने लूटी कसेरूबक्सर में ज्वैलरी शॉप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकल के बदमाशों ने लूटी कसेरूबक्सर में ज्वैलरी शॉप
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गंगानगर के कसेरूबक्सर में ज्वैलरी शॉप लूटने वाले लोकल के बदमाश हैं, जिसमें दो बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली है। लेकिन बदमाश फरार हैं।
कसेरूबक्सर में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने शगुन ज्वैलर्स शॉप में लूटपाट की थी। सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने दो बदमाशों की पहचान होने का दावा किया। पुलिस ने उक्त बदमाशों के घर पर दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले। पुलिस का मानना है कि यह वारदात स्थानीय बदमाशों ने की है। पुलिस की सर्विलांस टीम संदिग्ध बदमाशों के नंबरों की जांच पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस ने पांच लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए हैं।
व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश
व्यापारियों ने बताया कि पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं है। जिसके चलते वह दिनदहाडे़ व्यापारियों के घर व दुकानों पर लूट कर रहे हैं। व्यापारी न घर पर सुरक्षित हैं और न ही बाजार में। इस मामले को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
इंचौली क्षेत्र के हैं बदमाश
पुलिस के मुताबिक कसेरूबक्सर में लूट करने वाले बदमाश इंचौली क्षेत्र के एक गांव के हैं। पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को उठाया है। बताया जा रहा कि एक बदमाश पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की पिटाई से उसकाएक पैर खराब हो गया था। जिसके चलते उसे चलने में परेशानी होती है। लोगों ने वीडियो में उसको पहचान लिया है।
विज्ञापन
बाजारों में पिकेट रहेगी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि गंगानगर, कसेरूबक्सर, मीनाक्षीपुरम समेत शहर के अन्य बाजारों में अब पुलिस की पिकेट लगेगी। बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर अलग से प्लान बनाया है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
खास बात
पुलिस ने दो बदमाशों की पहचान की, दबिश दी तो फरार मिले