{"_id":"5cb78ec9bdec22145274bff0","slug":"161555533513-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के बहादरपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर , दूसरा हादसा हस्तिनापुर में गैस एजेंसी के समीप मोड़ पर हुआ
शादी समारोह से लौट रहा था गढ़मुक्तेश्वर के गांव शादुल्ला निवासी परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/परीक्षितगढ़/हस्तिनापुर (मेरठ)। परीक्षितगढ़ रोड पर बहादरपुर गांव के समीप बुधवार दोपहर दस टायरा ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां एवं चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हालांकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उधर, परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, हस्तिनापुर में गैस एजेंसी के समीप मोड़ के सामने डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शादुल्लापुर निवासी हसमुद्दीन पुत्र शमीद की शादी मवाना के अटौरा गांव निवासी सलमा से हुई थी। हसमुद्दीन बीती 15 अप्रैल को पत्नी सलमा एवं चार वर्षीय बेटे शाहिद के साथ शादी समारोह में गया था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह हसमुद्दीन बाइक से पत्नी सलमा व बेटे शाहिद को लेकर गांव लौट रहा था। बहादरपुर के समीप पीछे से आ रहे दस टायरा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। जिस कारण सलमा एवं बेटे शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल हसमुद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उधर, परीक्षितगढ़ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने परीक्षितगढ़ थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दोनों परिवारों में मचा कोहराम
सलमा व शाहिद की मौत की जानकारी मिलते ही अटौरा एवं शादुल्लापुर गांव में परिजनों में कोहराम मच गया। अटौरा गांव निवासी सलमा के परिजन जानकारी मिलते ही परीक्षितगढ़ पहुंचे। इसी दौरान शादुल्लापुर से भी हसमुद्दीन के परिजन मेरठ मोर्चरी के लिए रवाना हो गए। परिजनों का कहना था कि दो दिन पहले अटौरा गांव में सलमा के परिवार में शादी के चलते खुशी का माहौल था। परिजनों ने समारोह के बाद सलमा को खुशी-खुशी विदा किया था। उन्हें मालूम नहीं था कि उसकी मौत की खबर ही मिलेगी।
विज्ञापन
सदमे में है पिता
हादसे के बाद घायल हसमुद्दीन को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते हसमुद्दीन सदमे में था। वह बार-बार बेटे व पत्नी के बारे में पूछता रहा।
उधर, हस्तिनापुर के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी सोनू (45) पुत्र जयपाल और लोकेश (35) पुत्र ब्रह्म सिंह राजमिस्त्री थे। बताया कि दोनों तारापुर गांव में चिनाई कर रहे थे। वे बुधवार दोपहर काम खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे हस्तिनापुर में भारत गैस एजेंसी के समीप मोड़ के सामने पहुंचे तो डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से सोनू को सीएचसी हस्तिनापुर भेजा, परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सोनू के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है, जबकि लोकेश के दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।