{"_id":"5cb78eb9bdec2213ea53a593","slug":"161555533497-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से अभद्रता व जाम लगाने की धमकी देने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से अभद्रता व जाम लगाने की धमकी देने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। ग्राम सठला के सूफियान की हत्या के मामले में पुलिस से अभद्रता करने एवं जाम लगाने की धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दस नामजद एवं 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
बताते चलें कि बीते शनिवार को सठला गांव निवासी सूफियान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सूफियान के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हत्या में शामिल चचेरे भाई का दोस्त अभी फरार है। शव मिलने के दौरान कुछ युवकों ने मौके पर एसपी देहात एवं पुलिस से अभद्रता कर धक्का-मुक्की की थी और हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर शव नहीं उठने दे रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को जाम लगाने की धमकी दी थी। जिस पर एसपी देहात भड़क उठे थे। इस मामले में एसपी देहात के आदेश पर बुधवार को एसएसआई नरेंद्र ने अपनी ओर से सठला गांव के दस युवक नामजद एवं 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई नरेंद्र ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
नालंदा कॉलोनी में रामकथा का आयोजन
मवाना। नगर स्थित नालंदा कॉलोनी में बुधवार को रामकथा के आयोजन से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर की विभिन्न गलियों में होते हुए वापस कॉलोनी पहुंची। इसके बाद रामकथा का आयोजन किया गया। रामकथा का वर्णन लक्ष्मी ज्योति साध्वी ने किया। उन्होंने भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला। कथा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं। सुनीता विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, सुमन, लोकेश, भगवती, डॉली, बबीता, रचना, सरोज, प्रियंका, गंगाशरण, नरेश, कंचन, ऋतिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सूफियान के हत्यारोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार करने पर ग्रामीणों ने की थी पुलिस से धक्का-मुक्की