फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ससुरालियों ने घर में घुसकर की महिलाओं से मारपीट

ससुरालियों ने घर में घुसकर की महिलाओं से मारपीट

Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों ने घर में घुसकर की महिलाओं से मारपीट
भाग रहे ससुराल पक्ष के लोगों को पड़ोसियों ने पकड़ा, धुना
विज्ञापन

पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना(मेरठ)। बेटी के फोन करने पर उसकी ससुराल पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों से जमकर मारपीट की। इस दौरान शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को देखकर ससुराल पक्ष के लोग भागने लगे। पड़ोसियों ने उन्हें दबोच कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी सलीम ने अपने बेटे वसीम की शादी पांच साल पहले जानसठ के गांव शादपुर निवासी एक युवती से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही नवविवाहिता लगातार उन पर आरोप लगाती रही है। जिस कारण दो बार महिला मायके चली गई थी। वह फैसले के बाद ससुराल वापस आई। महिला ने सोमवार को मायके पक्ष के लोगों को फोन पर सूचना दी कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इस पर तीन-चार युवकों के साथ मायके वाले मवाना पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों से गालीगलौज कर ससुराल पक्ष के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। जिस पर ़विवाहिता के परिजन मौके से भागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। किसी तरह अपनी जान बचाकर महिला के परिजन दामाद के घर में घुस गए और कमरा बंद कर लिया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। वसीम ने बताया कि ससुराल पक्ष के साथ आए तीन-चार युवकों के हाथ में तमंचे थे। वे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित सलीम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed