फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल।

Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल।
ट्रक की टक्कर से बाइकसवार घायल
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गौरी विद्यापीठ के सामने ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल भर्ती कराया। बहोडूपुर निवासी सयाब आलम पुत्र जमील उम्र 28 वर्ष बुधवार दोपहर बाइक से ग्राम इकला रसूलपुर रिश्तेदारी मेें आया गया था। दोपहर वापस लौटते समय मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर गौरी विद्यापीठ के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल सयाब को मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
-------------
परीक्षितगढ़। चितवानाशेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सताक्षी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई शिविर का उद्घाटन कालेज के चेयरमैन मोनू तोमर ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. विरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना अभियान के बारे में साफ साफाई, स्वच्छता की जानकारी दी। कॉलेज के चेयरमैन मोनू तोमर ने छात्रों को जागरूक करते हुए गांव में सफाई अभियान चलाने की बात कही। सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की बात कही। छात्रों ने जन स्वच्छता के नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर राजेंद्र नागर, डा. नशीमुद्दीन, आभा मावी, मनु रानी, संजय मावी, सोनू कुमार, मोनू कुमार, सीमा, सहरोज, मोनिका, काजल, ज्योति, पवन, सुमन व राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
मातृ शोक
परीक्षितगढ़। नगर में युवा सपा नेता सचिन यादव की दादी दयावती 85 वर्ष का बुधवार को बीमारी के चलते देहांत हो गया। पुत्र समाज सेवी सुभाष यादव ने गंगा घाट पर मुखाग्नि दी। सांत्वना देने वालों में चेयरमैन अमित मोहन टीपू, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, पं. सत्यप्रकाश गौतम, सभासद अनिरुद्ध त्यागी, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, रिनू त्यागी, अमित यादव, सुनील कश्यप, शेखर गुर्जर, गुल्लू पधान, तेजपाल नागर, धर्मवीर यादव, जयपाल कोरी, पराग सोनी, राजू यादव, बलजोर पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
तहसील की मांग के लिए समीति गठित
परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति की बैठक कार्यालय पर आयोजित की गई। परीक्षितगढ़ को तहसील बनाने के लिए संघर्ष समिति बनाई गई। अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि परीक्षितगढ़ को तहसील बनाने के लिए 25 वर्षों से मांग की जा रही है। परंतु राजनीति के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इस बार समिति द्वारा आंदोलन और मजबूती से टीम बनाकर तहसील बनाने की मांग करेगे। इस मौके पर कृष्ण गोपाल शर्मा, ओमबीर नागर, अमित वर्मा, सुमित वर्मा, इमरान अब्बासी, संजय शर्मा, को विशेष सहयोग के लिए बनाया गया है। बेैठक की अध्यक्षता महाबीर वर्मा ने तथा संचालन मनोज शर्मा ने किया। इस मौके पर रामनारायण शर्मा, पं. राजेश प्रसाद, जितेंद्र सिंह, गौरव त्यागी, सतीश अग्रवाल, अनिल रूहेला, गौरव गर्ग, छिद्दा सिंह त्यागी व श्याम सिंहआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed